फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Exhibition: सम्मेलन में दिया गया पत्रकार एकता पर बल, ग्रामीण पत्रकारिता पर हुई चर्चा

Thu, 15 Feb 2024 12:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नुमाइश में ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन में पत्रकार एकता पर बल दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट रमाशंकर ने कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करता है। साथ ही आश्वासन दिया कि ग्रामीण पत्रकारों की जो भी समस्या होंगी उनका निराकरण होगा। 
विज्ञापन
ग्रामीण पत्रकार सम्मेलन में मुख्य वक्ता व पत्रकार राज नारायण - फोटो : नुमाइश प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कृष्णांजलि सभागार में 14 फरवरी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन हुआ। जिसमें पत्रकार एकता पर बल दिया।  मुख्य वक्ता राजनारायण सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का सच्चा प्रहरी होता है। पत्रकार की कलम को धारदार होना चाहिए। 

विज्ञापन


एसो. के मंडल अध्यक्ष रामनरेश चौहान ने कहा कि संगठन की मजबूती में ही हम सबका हित है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर लेकर अपनी राय रखी। शिवओम शर्मा ने वर्तमान की मीडिया को लेकर विचार साझा किए। संजय शर्मा ने कहा, पत्रकारों के बिना स्वच्छ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। सिटी मजिस्ट्रेट रमाशंकर ने कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु का काम करता है। साथ ही आश्वासन दिया कि ग्रामीण पत्रकारों की जो भी समस्या होंगी उनका निराकरण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सहायक सूचना निदेशक संदीप कुमार, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा, मुकेश तोमर, चौधरी शेर सिंह, मथुरा विनोद, विजय राघव, शंभूनाथ पुरोहित, अनूप चौहान, एमएस सैफी, नितिन अग्रवाल, अशोक शर्मा, प्रदीप सारस्वत, योगेश कौशिक, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें