फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आटा चक्की फटने से दिव्यांग पुत्र की मौत, पिता व बालक घायल

Mon, 05 Aug 2024 05:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिनेश कुमार अपने दिव्यांग पुत्र प्रदीप शर्मा के साथ ट्रैक्टर की मदद से आटा चक्की चलाकर जीवन यापन करते हैं। 4 अगस्त शाम पांच बजे प्राथमिक विद्यालय के निकट प्रमोद सारस्वत के घर के सामने वह चक्की से आटा पीस रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ चक्की फट गई।
विज्ञापन
मृतक युवक प्रदीप शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर के गांव लक्ष्मणगढ़ी में आटा चक्की फटने से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। उसके पिता व सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव लक्ष्मणगढ़ी निवासी दिनेश कुमार पुत्र ज्योति प्रसाद शर्मा अपने दिव्यांग पुत्र प्रदीप शर्मा (24) के साथ ट्रैक्टर की मदद से आटा चक्की चलाकर जीवन यापन करते हैं। 4 अगस्त शाम पांच बजे प्राथमिक विद्यालय के निकट प्रमोद सारस्वत के घर के सामने वह चक्की से आटा पीस रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ चक्की फट गई और उसके पाट के पत्थर टूटकर प्रदीप शर्मा, दिनेश कुमार व निकट खड़े सात वर्षीय बालक अजय पुत्र महेश कुशवाहा को लगे।

पाट के पत्थर से प्रदीप शर्मा का पेट फट गया तो वहीं दिनेश व बालक अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रदीप की उपचार के दौरान एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दिनेश और अजय का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। खैर पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अपनी मां, पत्नी व दो बच्चों को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें