फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Nov 2022 11:10 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 38 वर्षीय मनोज प्रताप सिंह पुत्र प्रताप सिंह हालमुकाम पीएसी के समीप रामघाट रोड अलीगढ़ शहर गभाना से लालपुर के रास्ते पर स्थित प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के मैनेजर और प्रधानाचार्य थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे हाईवे पर बीधा नगला के पास प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के संचालक और प्रधानाचार्य मनोज प्रताप सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों से पुलिस की पूछताछ में रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कई पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 38 वर्षीय मनोज प्रताप सिंह पुत्र प्रताप सिंह हालमुकाम पीएसी के समीप रामघाट रोड अलीगढ़ शहर गभाना से लालपुर के रास्ते पर स्थित प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के मैनेजर और प्रधानाचार्य थे। गभाना कस्बे में उनकी फर्नीचर की दुकान भी है।

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से गभाना से अलीगढ़ जा रहे थे। हाईवे पर बीधानागर में पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने बगल में आकर उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनते ही पास के गांव वाले दौड़कर पास पहुुंच गए। वह गंभीर रूप से लहूलुहान मनोज प्रताप सिंह को तत्काल एक वाहन से लेकर अलीगढ़ शहर के सारसौल स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां से जवाब मिलने पर क्वार्सी चौराहा स्थिति एक निजी ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी भी निजी ट्रामा सेंटर पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


परिजनों के जरिए रंजिश की बात प्रकाश में आई है। इस पर जांच की जा रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें