फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छेड़खानी की धारा संग बढ़ी कारोबारी की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के एचबी इंटर कॉलेज में शनिवार को हुए घटनाक्रम में मुकदमा दर्ज होने के बाद कारोबारी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब पुलिस ने विवेचना में बयानों के आधार पर मुकदमे में छेड़खानी की धारा बढ़़ा दी है। सोमवार को अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद गिरफ्तारी आदि पर भी कोर्ट के निर्देश के क्रम में कदम उठाया जाएगा। इधर, शहर में इस घटनाक्रम को लेकर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक व समाज के लोग दो खेमों में बंटे दिख रहे हैं।
विज्ञापन


महानगर के एचबी इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे बच्चों को प्रार्थना का समय होने पर हटाने को लेकर विवाद हो गया था। विद्यालय शिक्षक ने बच्चों से कहा तो उनके समर्थन में आए अभिभावकों ने शिक्षक से मारपीट करते हुए प्रधानाचार्या से अभद्रता व हाथापाई कर दी। घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर पुलिस ने कारोबारी गौरव हरकुट, आयुष माहेश्वरी, अनुज वार्ष्णेय व पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। बयानों के आधार पर विवेचक ने रविवार को छेड़खानी की धारा बढ़ाई है। वहीं, इस मामले में शनिवार को पूरे दिन अपनी ओर से बच्चों के साथ मारपीट के आरोप के संबंध में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर प्रयासरत रहे कारोबारी पक्ष ने पुलिस विवेचना व पैरोकारी पर इंतजार कर रखा है। रविवार को यह पक्ष शांत रहा। मगर इस पूरे प्रकरण में दो खेमे दिखाई दिए। हां, सामूहिक रूप से एक बात जरूर उठ रही है कि शिक्षक के साथ विद्यालय में इस तरह से मारपीट गलत है। इधर, इस मामले में शिक्षक भी आंदोलन का मन बना रहे हैं। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार मारपीट के मुकदमे में छेड़खानी की धारा बढ़ाई गई है। बाकी विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें