फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे पर लटककर जान दी

Sun, 23 Jul 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक 38 वर्षीय व्यक्ति का उसके घर के अंदर फंदे पर लटकता शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है।
विज्ञापन





कस्बा निवासी 38 वर्षीय दर्शन पुत्र शिशुपाल की पत्नी चार माह पहले अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। लोगों का कहना है कि दर्शन शराब पीने का लती था। दो-तीन माह से शराब पीकर कस्बे में घूमता रहता था। दो-तीन दिन पहले उसे लोगों ने देखा था। उसकी वृद्ध मां शकुंतला देवी बराबर ही दूसरे मकान में रहती हैं, लेकिन उन्हें भी उसके बारे में पता नहीं था।



शनिवार को दर्शन के दोनों पुत्र प्रिंस और प्रियांशु अपनी दादी से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर की ओर गए तो अंदर से दरवाजा बंद था। उन्होंने अंदर झांककर देखा तो छत के टट्टर से धोती के सहारे दर्शन का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस श्रव्या गोयल और फोरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने सूचना देने के लिए उसकी पत्नी को भी फोन मिलाया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें