गांव हसनपुर निवासी एक 19 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
बताते हैं कि परिवार वालों से खिन्न होकर उसने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। यह जानकारी परिवार वालों को हुई तो वह एक अप्रशिक्षित डॉक्टर के पास ले जाकर इलाज कराते रहे।
हालत अधिक बिगड़ी तब उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस ने भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।