फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: एमपीएड की प्रवेश परीक्षा में घपला के आरोप में धरना, छात्रों ने किया मौन प्रदर्शन

Sun, 09 Oct 2022 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एमपीएड की प्रवेश परीक्षा में घपला होने के आरोप में छात्रों ने कंट्रोलर कार्यालय पर धरना देकर मौन प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि एक-दो दिन में इंसाफ न मिला तो बाब-ए-सैयद पर धरना देंगे।
विज्ञापन
एमपीएड की प्रवेश परीक्षा में धांधली होने के आरोप में कंट्रोलर कार्यालय पर धरना देते छात्र। अमर उ? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू में फिजिकल एजूकेशन विभाग में एमपीएड की प्रवेश परीक्षा में घपला होने के आरोप में छात्रों ने कंट्रोलर कार्यालय पर धरना देकर मौन प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि एक-दो दिन में इंसाफ न मिला तो बाब-ए-सैयद पर धरना देंगे।

विज्ञापन


शनिवार को नबी, मोहम्मद फहद, मोहम्मद सुलेमान, नासिर हुसैन, मोहम्मद आदिल, उमर अफगान, अजीजुर्रहमान, बिलाल सहित अन्य छात्रों ने आरोप लगाया गया कि एमपीएड में उन छात्रों को प्रवेश दिया गया है, जिन्होंने फर्जी प्रमाणपत्र लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रमाण पत्रों को स्क्रूटनी टीम ने वैध करार दे दिया और छात्र का नाम प्रवेश सूची में दे दिया गया।

छात्रों ने कहा कि 30 जुलाई 2022 को एएमयू की वेबसाइट पर सूची अपलोड हुई थी। इसके बारे में कुलपति और कंट्रोलर से शिकायत की थी। इसके बाद प्रवेश की सूची वेबसाइट से हटा दी गई। फिर छात्रों ने आरटीआई से जानकारी मांगी तो इसका कोई जवाब नहीं मिला। छात्रों ने मांग की कि फिटनेस ट्रायल में छह इवेंट होते हैं, जिसका प्रदर्शन पर अंक दिए जाते हैं। दोबारा इसका मूल्यांकन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें