फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को बचाने के लिए 18 दिसंबर को लाल किला में होगी धर्म रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के जनपद गिरिडीह स्थित सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने को लेकर जैन समुदाय में खासा रोष व्याप्त है। हाल ही में राज्य व केंद्र सरकार की ओर से इस स्थान को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है। सम्मेद शिखर को बचाने के लिए अल्पसंख्यक जैन समाज 18 दिसंबर को दिल्ली के लाल किला मैदान में धर्म सभा व रैली करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार जैन ,क्षेत्रीय अध्य्क्ष सुरेश कुमार जैन ,जैन मिलन के नगर अध्य्क्ष विनोद कुमार जैन ,मंत्री प्रदीप जैन ,जैन मिलन वर्द्धमान के मंत्री मयंक जैन ने कहा कि विश्व विख्यात सम्मेद शिखर में 20 जैन तीर्थकरों व अनंत संतों की मोक्षस्थली है।
झारखंड सरकार व केंद्रीय वन मंत्रालय ने प्रसिद्ध तीर्थ स्थल को वन्य जीव अभ्यारण्य का हिस्सा बताने के साथ ही पर्यावरण पर्यटन की अनुमति दे दी है। सरकार के इस गलत फैसले से तीर्थ स्थल की स्वतंत्र पहचान व पवित्रता नष्ट होने के कगार पर है। वर्तमान समय में सम्मेद शिखर क्षेत्र पर लगातार भारी संख्या में पेडों का कटान चल रहा है, वहां पर मांस और मंदिरा की बिक्त्रस्ी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

समाज के सबसे बड़े तीर्थस्थल पर सभी अनुचित कार्य हो रहे हैं, जिनका जैन समाज के लोग घोर विरोध व निंदा करते है। उन्होंने बताया कि 18 दिसबंर को दिल्ली के लाल किला मैदान में सम्मेद शिखर बचाओ देशव्यापी आंदोलन, विशाल धर्म सभा व रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जैन समाज, पर्यावरण प्रेमी, ऐतिहासिक धरोहरों व इतिहास प्रेमियों ,धर्म व संस्कृति रक्षकों से देशव्यापी आंदोलन में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें