खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वापसी, मतगणना का कार्य कृषि उत्पादन मंडी समिति धनीपुर में संपादित होगा।
खैर उपचुनाव के लिए मंडी स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयानुसार पूर्ण कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने मंडी के संपूर्ण स्थल व परिसर को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से निर्वाचन कार्य की समाप्ति तक के लिए अधिग्रहीत कर लिया है। डीएम ने मंडी के सचिव को निर्देशित किया है कि वह निर्वाचन संबंधी कार्य स्थल पर विद्युत, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था तत्काल कराना सुनिश्चित करें।
विधानसभा का नाम, पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर, योग
71, खैर, 215074, 187664, 22, 402760