राजा महेंद्र प्रताप सिंह के प्रपोत्र चरत प्रताप सिंह ने सोमवार को आरएमपीयू के कुलपति डा. चंद्रशेखर से मुलाकात की और वहां हो रहे भवन निर्माण के बारे में जानकारी की। उन्होंने कुलपति से कहा कि दादा के नाम से स्थापित विवि भवन निर्माण देखने की चाहत है। करीब एक घंटे की मुलाकात में कुलपति ने निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि कुछ खामियों के कारण निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है। नई डीपीआर तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही अंतिम रूप प्रदान कर दिया जाएगा। उसी के बाद निर्माण शुरू हो सकेगा। कुलपति ने कहा कि इस माह के अंत तक नए सिरे से डीपीआर का निर्माण हो जाएगा। उसी के बाद निर्माण की जानकारी करना बेहतर होगा, इसीलिए अगले महीने भवन निर्माण का जायजा लेने पर सहमति बनी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से अलीगढ़ में विवि का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। वहां राजा साहब से जुड़े क्या क्या संस्मरण रहेंगे और क्या बेहतर किया जा सकता है। इसके लिए उनको प्रपोत्र से जानकारी ली जा रही है। ब्यूरो