जिले में डेंगू लगातार पांव पसार रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह अब तक जिले में मिले डेंगू मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। डीएमओ के अनुसार जिले में हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं। जिन इलाकों में मरीज मिल रहे हैं। उन इलाकों में आसपास 50-50 घरों में लार्वा जांच व छिड़काव आदि जारी है। अभी तक कोई मरीज गंभीर स्थिति में नहीं पहुंचा है। बृहस्पतिवार को जो तीन मरीज पाए गए हैं, उनके इलाकों में भी छिड़काव कराया गया है और लार्वा निस्तारण कराया गया है।