पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर खैर में नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देते अभ्यर
- फोटो : Samvad
पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली और पेपर लीक होने का आरोप लगाकर अभ्यथियों ने परीक्षा निरस्त करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका के चेयरमैन, ईओ, एडीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से वह मानसिक तनाव में हैं। नगर पालिका पहुंचकर उन्होंने चेयरमैन चेयरमैन संजय शर्मा व ईओ निषाद मधुरमय को ज्ञापन सौंपा। वहीं जिला पंचायत सदस्य कुलदीप चौधरी की अगुआई में तहसील पहुंचकर अपर जिलाधिकारी मीनू राणा और एसडीएम दिग्विजय सिंह को ज्ञापन सौंपा।
एडीएम मीनू राणा ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांग और ज्ञापन शासन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्वक अगली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। ज्ञापन देने वालों में विकास कुमार, धर्मेंद्र तोमर, हरीश माहौर, नीतू चौधरी, धीरज सिंह, पंकज, लक्ष्य कुमार, नितिन गौतम, टीटूराम, रणधीर सिंह, पवनकुमार, अरविंद कुमार, आकाश कुमार, अजीत कुमार, अमित कुमार, अटल चौधरी आदि शामिल रहे।