फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर व जट्टारी में बाईपास बनाने की मांग

विज्ञापन
मंत्री नितिन गडकरी व कोयला मंत्रालय निदेशक शशि सिंह से मुलाकात करते भाजपा किसान मोर्चा के सतेंद - फोटो : Press release
विज्ञापन
कोयला मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक शशी सिंह ने बुधवार को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़-टप्पल पलवल हाईवे की बदहाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खैर और जट्टारी में राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यह जिले को राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत से जोड़ने का प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, डिफेंस कॉरिडोर, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट नगर जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं इसी मार्ग पर हैं। जिसके कारण सैकड़ों वाहनों का आवागमन तेज़ी से बढ़ा है। मार्ग पर घंटों जाम की समस्या रहती है। कभी-कभी एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। शशी सिंह ने खैर और जट्टारी नगरीय क्षेत्रों में बाईपास या फ्लाईओवर का निर्माण कराने की मांग की। जिससे जाम की समस्या खत्म हो। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र पाल सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें