फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के कूड़ामुक्त शहर में चयन की जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम को कूड़ामुक्त शहर का अवार्ड मिल गया है। लेकिन शहर के ही कुछ लोग इस अवार्ड पर हैरान हैं। उनकी मानें तो यह अवार्ड हास्यास्पद है। इसकी जांच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश ब्रज उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नेताओं ने अवार्ड पर सवाल खड़े किए। अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने कहा कि यह अलीगढ़ की जनता के साथ बहुत बड़ा मजाक है। सरकार को जनता के सामने बदनाम करने की कोशिश है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नाले-नालियां गंदगी से भरी हुई हैं। सर्वे एजेंसी की ही जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से इसकी जांच कराने की मांग की है। प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज वार्ष्णेय एवं गणेश वार्ष्णेय ने नगर निगम से मांग की है कि अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर सर्वे कराए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उमेश खन्ना, प्रदीप वार्ष्णेय, दिलीप बंसल, ललित बॉबी, संदीप मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें