थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में पैरवी से रोकने के लिए आरोपियों ने पीड़ित को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव कैमथल निवासी गणेश गौतम पुत्र चन्द्रपाल गौतम ने कहा है कि उसका अपने ताऊ की बेटियों से भूमि विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 12 मई रात्रि करीब नौ बजे उसके फोन पर विवेक गौतम पुत्र पुरुषोत्तम, उसकी माता छिंकी उर्फ उर्मिला, पिता पुरुषोत्तम गौतम निवासी पटलौनी, थाना बल्देव जिला मथुरा ने मुकदमे में पैरवी न करने का दबाव बनाया।
विरोध जताने पर आरोपियों ने कहा कि अगर वह मुकदमे की पैरवी करने तारीख पर न्यायालय गया तो जिंदा वापस घर नहीं पहुंचेगा। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।