25 जनवरी को नानऊ छर्रा मार्ग से गांव मूढ़ैल जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अधेड़ संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान 53 वर्षीय केशव पुत्र किशनलाल निवासी मूढैल के रूप में कर परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन तत्काल उसे छर्रा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता ने बताया कि केशव 24 जनवरी सुबह घर से बरला मोड़ तक जाने की कह कर निकला था। दोपहर करीब एक बजे नानऊ छर्रा मार्ग से करीब 500 मीटर दूर कच्चे रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में बेसुध मिला। आनन-फानन उसे सीएचसी छर्रा ले गए।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर गांव पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।