फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मगध एक्सप्रेस में इलाज को ले जा रहे बुजुर्ग की मौत

Thu, 13 Apr 2023 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार से दिल्ली को इलाज को जा रहे एक बुजुर्ग की बुधवार को मगध एक्सप्रेस ट्रेन में मौत हो गई। कंट्रोल रूम की खबर पर शव को अलीगढ़ स्टेशन पर उतार लिया गया। इस बीच परिजनों के किसी प्रकार की कार्रवाई के इंकार एवं अनुरोध पर शव को सौंप दिया गया। परिजन एंबुलेंस के जरिए शव को लेकर बिहार रवाना हो गए।
विज्ञापन



बिहार के जनपद नालंदा के थाना सारे के अमर सिंह का बीघा निवासी 62 वर्षीय शंभू प्रसाद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पत्नी एवं बेटे समेत परिजन मगध एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली में उपचार को लेकर जा रहे थे। तभी टूंडला कंट्रोलर से सूचना मिली कि कोच संख्या एस- 2 में सवार यात्री की मौत हो गई है।



इस पर ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर शव को आरपीएफ एवं जीआरपी ने नीचे उतार लिया। परिजनों के किसी प्रकार की कार्रवाई के इंकार एवं शव को सौंपने के अनुरोध पर जीआरपी ने अनुमति दे दी। इस पर परिजन शव को लेकर एंबुलेंस के जरिए घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें