फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मधुमक्खी पालक युवक की मौत, शरीर पर नहीं है किसी के काटने का निशान

Thu, 12 Sep 2024 03:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मधुमक्खी पालक सुरदीप तंबू में सोया था, जबकि अन्य बाहर सो रहे थे। देर रात जहरीले कीड़े के काटने से उसकी मौत हो गई। सुबह तीनों साथी चाय बनाने के बाद सुरदीप को जगाने पहुंचे तब उसकी मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मृतक मधुमक्खी पालक सुरदीप साहनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी चौराहा शादीपुर रोड स्थित एक बाग में मधुमक्खी का पालन कर रहे युवक को रात में जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे युवक की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने शरीर में किसी तरह के काटे जाने का निशान नहीं मिला है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर बिहार निवासी 20 वर्षीय सुरदीप साहनी पुत्र तिलक साहनी गांव के ही कामेश्वर, पप्पू सिंह और धनंजय के साथ आठ से दस हजार रुपये महीने पर यहां बाग में मधुमक्खी पालन का काम कर रहा था। 10 सितंबर की रात सुरदीप तंबू में सोया था, जबकि अन्य बाहर सो रहे थे। देर रात जहरीले कीड़े के काटने से उसकी मौत हो गई। 11 सितंबर की सुबह तीनों साथी चाय बनाने के बाद सुरदीप को जगाने पहुंचे तब उसकी मौत की जानकारी हुई।

सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुरदीप के शरीर पर कहीं किसी तरह का काटने का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें