थाना क्षेत्र के बुढ़ासी हलका क्षेत्र में 16 दिसंबर दोपहर मछुआ नहर में एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया।
16 दिसंबर की दोपहर अपर गंगा नहर में एक युवक का शव पानी में उतराता मिला था। खुशालगढ़ी गांव से लापता हुए युवक के परिजनों को जब एक शव के नहर में उतराने की जानकारी मिली तो वह पीछा करते हुए माछुआ नहर तक आ पहुंचे जहां शव को पानी से बाहर निकला लेकिन शव देखकर उन्होंने पहचानने से इंकार कर दिया।
पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया के द्वारा प्रसारित करते हुए शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की अनुमानित आयु लगभग 28 वर्ष प्रतीत होती है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है साथ ही शव से दुर्गंध का न आना पर पेट न फूलने से 10-12 घंटे के भीतर युवक की मौत होना माना जा रहा है।