फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गुमशुदा युवक का कुएं में मिला शव, 10 दिन पहले निकला था बलदेवछठ मेला देखने

Mon, 02 Oct 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक अक्तूबर को दोपहर बाद करीब तीन बजे धरणीधर सरोवर के निकट खेत में भैंस चरा रहे एक व्यक्ति ने बदबू आने पर कुएं में झांका तो शव पड़ा था। उसने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसके कपड़ों से परिजनों ने पहचान की।
विज्ञापन
मृतक बंटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बेसवां में धरणीधर सरोवर के निकट कुएं में एक युवक का शव पड़ा मिला है। गांव अलीपुरा सरकोरिया निवासी 32 वर्षीय बंटी पुत्र स्व. सरदार सिंह दस दिन पहले बेसवां में बलदेव छठ मेला देखने गया था। इसके बाद से उसका अता-पता नहीं था।

विज्ञापन


उसके भाई सुभाष ने 28 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एक अक्तूबर को दोपहर बाद करीब तीन बजे धरणीधर सरोवर के निकट खेत में भैंस चरा रहे एक व्यक्ति ने बदबू आने पर कुएं में झांका तो शव पड़ा था। उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसके कपड़ों से परिजनों ने पहचान की। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े और वाहन चालक थे। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुएं में कैसे गिरा, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें