फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लापता युवक का शव मिला, दोस्त पर हत्या का आरोप

Mon, 13 Feb 2023 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगला कलार का युवक जेनरेटर मरम्मत का काम करता था। घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। परिवार के अनुसार एक परिचित युवक उसे जेनरेटर सही कराने की कहकर ले गया था। इसके बाद नहीं लौटा।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के जीटी रोड से शनिवार रात युवक का शव पड़ा मिला है। परिवार की ओर से मामले में दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बताया गया है कि नगला कलार का 32 वर्षीय रोहित जेनरेटर मरम्मत का काम करता था। घर में पत्नी राधा के अलावा दो बच्चे हैं। परिवार के अनुसार एक परिचित युवक उसे जेनरेटर सही कराने की कहकर ले गया था। इसके बाद नहीं लौटा। रात में जीटी रोड पर चर्च के पास वह अचेत मिला।

इस पर राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में परिवार ने दोस्त पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, पोस्टमार्टम में मौत का कारण उजागर नहीं हुआ है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें