रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक रविवार से शुरू हो गया है। गिफ्ट गैलरी से लेकर फूलों के स्टाल तक हर जगह भीड़ होने लगी है। पहले दिन ही हजारों रुपये के रोज बिक गए। स्टिक रोज की डिमांड सबसे ज्यादा रही। अब सोेमवार को प्रपोज डे मनाया जाएगा। वेलेंटाइन वीक की खुमारी युवाओं पर चढ़ने के साथ बाजार पर भी दिखने लगी है।