बुलंदशहर के डिबाई में विवाहिता ससुर की डांट से इतनी आहत हुई कि उसने जहर खाकर जान दे दी। वाकये के अनुसार, डिबाई के गांव तलवारपुर की 28 वर्षीय खुशी ( 28 ) सोमवार को अपने बेटे को किसी शरारत पर पीट रही थी। इस पर ससुर ने उसे डपट दिया। इसी बात से आहत होकर उसने घर में रखा जहर खा लिया और उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे यहां जेएन मेडिकल कॉलेज लाए, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया है। ब्यूरो