फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटी ने पिता का किया अंतिम संस्कार, दी मुखाग्नि, हर आंख हुई नम

Thu, 27 Jun 2024 05:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बेटे की मौत के दो साल बाद पिता भी चल बसे। पिता को उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी। यह देखकर श्मशान घाट में मौजूद लोग आंसू न रोक सके।
विज्ञापन
पिता को मुखाग्नि देती बेटी - फोटो : वीडियोे ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता की मौत के बाद एक बेटी ने स्वयं अंतिम संस्कार किया और मुखाग्नि दी। यह देखकर श्मशान घाट में मौजूद हर आंख नम हो गई। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना देहलीगेट के गूलर रोड इलाके के अशोक नगर निवासी 72 वर्षीय सत्यप्रकाश गुप्ता की बारहद्वारी पर बांस-बल्ली की दुकान है। वर्ष 2022 में इकलौत बेटे संदीप गुप्ता की बीमारी से मौत हो गई थी। बेटे के गम में वह बीमार हो गए। 24 जून देर रात उनका निधन हो गया। बड़ी बेटी 47 वर्षीय शीतल उर्फ आशु गुप्ता पत्नी रवि गुप्ता एडवोकेट निवासी प्रतिभा कॉलोनी ने पिता को मुखाग्नि दी। वहां पर मौजूद लोग आंसू न रोक सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें