फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: भाइयों सहित पुत्रवधू ने दी जान से मारने की धमकी

Sat, 18 May 2024 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा निवासी रनवीर सिंह पुत्र नन्नू सिंह ने अपनी विधवा पुत्रवधू पर जान से मारने की धमकी देने और उसके भाई पर तमंचे से गोली चलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन




रनवीर सिंह के अनुसार 23 अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे उनकी विधवा पुत्रवधू पिंकी चौधरी अपने भाई नवीन कुमार व रॉकी हालमुकाम यमुनापुरम जिला बुलंदशहर व दो अज्ञात उनके घर में घुस आए।


गाली और धमकी देते हुए पीटने पर आमादा हो गए। नवीन ने तमंचा लहराते हुए कहा कि सारी जायदाद उसकी बहन के नाम पर कर दो नहीं तो जान से मार देंगे। उसने गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली। शोर सुनकर पड़ोसी आए तो आरोपी भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें