गांव सहानी फरीदपुर निवासी विक्रम सिंह (25) पुत्र राम खिलाड़ी तमिलनाडु राज्य के जिला इरोड में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार देर शाम मजदूरी करके अपनी बाइक से वापस अपने कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर वहां मजदूरी कर रहे परिजनों को थाना दादों से पड़ताल कर शव सौंप दिया। मृतक की करीब दो साल पहले एटा जिला के एक गांव निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। वह 8 महीने की गर्भवती है।