गांव नगला मछरिया निवासी 40 गंभीर सिंह पुत्र बांकेलाल की कर्नाटक के जिला कोलार में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कोलार में रहकर काम करते थे। बृहस्पतिवार को काम से घर लौटते समय उनकी बाइक में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया।
इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस से मिली खबर पर परिवार के लोग कोलार गए हैं। वह अपने पीछे पत्नी सहित पांच बेटी व एक बेटे को रोता छोड़ गए हैं।