फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर हैकर गैंग सरगना लखनऊ जेल से तलब

विज्ञापन
साइबर ठगी करने वाला आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कासगंज के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के पेंशन खाते से ट्रेजरी अफसर बनकर लाखों की ठगी झारखंड के साइबर हैकर गैंग सरगना ने की थी। साइबर थाना पुलिस द्वारा की गई विवेचना में यह खुलासा हुआ और तलाश के दौरान आरोपी लखनऊ जेल में निरुद्ध पाया गया। अदालत से बी वारंट के आधार पर सोमवार को उसे यहां तलब कराया गया। यहां न्यायालय में उस पर ठगी का मुकदमा तामील कराकर जेल दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन

29 मई 2021 को कासगंज के सहावर क्षेत्र के खितौली निवासी रामप्रकाश के मोबाइल पर आई कॉल में खुद को ट्रेजरी अफसर बताकर साइबर हैकर ने उनसे जानकारी ले ली और फिर उनके जीवन मृत्यु प्रमाण पत्र के नवीनीकरण का झांसा देकर खाते से 2 लाख 6 हजार रुपये की ठगी कर ली। यह मुकदमा रेंज साइबर थाने में 7 जून को दर्ज हुआ। विवेचना में झारखंड के सरैइया हाट सलजोराबांदरी निवासी मनोज कुमार मंडल का नाम सामने आया। जांच में पता चला कि वह गैंग सरगना है और उसके द्वारा इसी तरह के कई साइबर फ्राड किए गए हैं। उस पर देश के कई राज्यों के अलावा कानपुर, हरदोई, लखनऊ में इसी तरह पुलिस पेंशनरों से ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों उसे लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार न्यायालय से उसे वी वारंट के आधार पर सोमवार को यहां तलब कराया। यहां उस पर अलीगढ़ का मुकदमा तामील कराकर जेल दाखिल किया गया है। अब उसे रिमांड पर लेने का प्रयास होगा। ताकि उससे अन्य जानकारियां जुटाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें