साइबर पुलिस ने साइबर ठगों के कब्जे से एक लाख 86 हजार रुपये पीड़ित को वापस दिलाए। इस संबंध में पीड़ित ने 20 दिसंबर 2021 को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बीनू भारद्वाज पत्नी निशांत भारद्वाज निवासी विहारी पुरम मेलरोज बाईपास ने बताया कि 16 दिसंबर को उनके साथ साइबर ठगों ने 4 लाख 76 हजार 810 रुपये की ठगी कर ली थी। 20 मार्च को उन्होंने साइबर सेल को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दो फरवरी को 97 हजार व 29 मार्च को 89 हजार की रिकवरी कराई। कुल एक लाख 86 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। टीम में निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, उ.नि. समर पाल सिंह, उ.नि. कुसुम लता, विकास कुमार शामिल थे। ब्यूरो