फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई वार्षिकोत्सव की खूबसूरती

विज्ञापन
अनूप शहर रोड स्थित अलबर कात पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अल-बरकात पब्लिक कादरिया गर्ल्स सेक्शन की ओर से ‘काविश-2022’ का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वार्षिकोत्सव की खूबसूरती बढ़ाई। अलग-अलग भाषाओं में नाटक का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉॅ. हमीदा तारिक ने कहा कि अल-बरकात कादरिया गर्ल्स सेक्शन की स्थापना अल-बरकात एजूकेशनल सोसाइटी के उस मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा, खेलकूद रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों में तराशा जा रहा है। मानद अतिथि पुलिस अधीक्षक कुलदीप गुनावत ने कहा कि शिक्षा के स्तर का पता इन छात्राओं की प्रतिभा देखकर हो गया। डॉ. सपना मीना गुनावत ने कहा कि स्कूल में नए अनुभव से हर दिन कुछ नया सीखते हैं। डॉ. फायजा अब्बासी, संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर सैयद मोहम्मद अमीन, उपाध्यक्ष एसएम अशरफ , संस्था के संयुक्त सचिव डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक विवेक बंसल, उस्मान सिद्दीकी, शादाब इमाम, उप प्रधानाचार्या ताहिरा हुसैन आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्या सबीहा खान ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन छात्रा अतीवा आसिम व अलीना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें