फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिल्ली से चुराकर मोबाइल बेचने आए चोर धरे गए

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल चोरी का आरोपी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली के गांव कुंजलपुर के निकट बाग में पुलिस ने दिल्ली से चुराए गए 15 लाख रुपये की कीमत के करीब 100 मोबाइल फोन के साथ गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि जिरौली धूमसिंह चौकी प्रभारी सतेंद्रपाल रविवार की रात गश्त पर थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुंजलपुर के निकट बाग में एक कार काफी देर से खड़ी है। कार में सवार लोगों की गतिविधि भी संदिग्ध है। सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बाग में पहुंच गई। पुलिस को देखते ही कार सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़ी में कार स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान अंधेरे में बाग के पेड़ों का सहारा लेकर एक व्यक्ति भाग गया। पुलिस ने मौके से रवि पुत्र श्योदान सिंह निवासी गहतोली निर्मल को पकड़ लिया। कार को कब्जे में ले लिया। कार में पीछे की सीट पर व डिग्गी में कुछ पेटियों में मोबाइल भरे हुए थे। पुलिस कार सहित रवि को थाने ले आई।
इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि थाने लाकर पूछताछ करने पर रवि ने स्वीकार किया कि उनके गिरोह ने दिल्ली से एक कैंटर से नामी कंपनी के एक हजार मोबाइल फोन चुराए थे। उसमें से 100 मोबाइलों को वह बेचने जा रहे थे। खरीदारों को बाग में ही बुलाया था, लेकिन उससे पहले पुलिस पहुंच गई। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। कार से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कार को सीज करते हुए मोबाइल व तमंचा जब्त कर लिए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

दिल्ली में हुई बड़ी मोबाइल चोरी की घटना में ये लोग भी शामिल थे। माल खफाने यहां आए थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दिल्ली पुलिस इनकी तलाश में पांच दिन पहले यहां आई थी। आरोपी रवि को जेल भेज दिया गया है। फरार गौरव निवासी धुर्रा प्रेमनगर की तलाश जारी है। पलाश बंसल, एसपी देहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें