फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत ट्रक फूंकने की कोशिश

Mon, 24 Aug 2015 01:35 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत ट्रक फूंकने की कोशिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। खैर से अपने भतीजे संग मेडिकल कॉलेज दवा लेने आ रही बाइक सवार महिला की रविवार सुबह सारसौल पर रोडवेज वर्कशॉप के सामने ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। साथ ही ट्रक फूंकने की कोशिश की। इसी बीच कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। किसी तरह पब्लिक को शांत कर मौके से शव हटवाया और ट्रक को भी थाने भिजवाया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार खैर के सिकरवार मोहल्ला निवासी नूरजहां (40) पत्नी रहीश अपने भतीजे आसिफ के साथ बाइक पर बैठकर खुद को डॉक्टर को दिखाने मेडिकल कॉलेज आ रही थी। वह जैसे ही सारसौल चौराहे से बरौला की ओर वर्कशॉप के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे बालू से भरे ट्रक में बाइक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद बाइक से गिरी महिला के ऊपर से ट्रक का पिछला पहिया उतर गया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि आसिफ बाइक सहित दूर जा गिरा। इस दुर्घटना के बाद आसपास एकत्रित भीड़ ने जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पब्लिक इतनी उग्र थी कि ट्रक को फूंकने की कोशिश की गई। हालांकि इसी बीच पब्लिक के गुस्से को देख आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़ भाग गया था। इसी बीच सूचना पर बन्नादेवी के साथ सिविल लाइंस, देहलीगेट, गांधीपार्क आदि थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले मौके से शव व ट्रक हटवाया। इसके बाद सख्ती दिखाते हुए व समझाते हुए वहां से पब्लिक को शांत कर हटाया। इस तरह करीब आधा घंटा तक चौराहे पर जाम की स्थिति रही। एसएसआई बन्नादेवी के अनुसार ट्रक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें