फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूटकर भाग रहे दो बदमाश भीड़ ने दबोचे

Fri, 19 Jun 2015 02:12 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार लूटकर भाग रहे दो बदमाश भीड़ ने दबोचे
विज्ञापन

अलीगढ़। लोधा क्षेत्र में कार लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को गुरुवार की रात क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। एक बदमाश गांधी पार्क के धनीपुर निवासी राहुल को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल में लाया गया।  दूसरा बदमाश विष्णु भी धनीपुर का ही रहने वाला है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के खुर्जा निवासी मुबीन की कार को तीन व्यक्ति मोदी नगर के लिए बुक कराकर ले जा रहे थे। थोड़ी ही दूरी पर पहुंचते ही उन तीनों ने मुबीन को बंधक बना लिया और कार को अलीगढ़ की ओर घुमा लिया। मुबीन को बदमाश लोधा के पास फेंक कर भाग रहे थे तभी कुछ लोगों ने बदमाशों को देख लिया। इस पर बदमाशों ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और  लौहसरा के पास गाड़ी  पेड़ से जा टकरायी। स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई तो बदमाश घिर गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर कर उनको पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की लेकिन गांव वालों ने भागने नहीं दिया। पुलिस भी पहुंच गयी। एक घायल बदमाश राहुल को अस्पताल भेजते हुए दूसरे से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें