दूसरी घटना इसी थाने के गांव नगला कलुआ निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र चिरोंजी सिंह के साथ हुई। उसने बताया कि मंगलवार को अतरौली से गांव वापस आ रहा था। तभी आलमपुर चौराहे पर दो शराबी मिले और मुझे अपनी बाइक पर बैठा लिया, आलमपुर चौराहे से कुछ दूर चल कर उन्हीं दोनों शराबियों ने मारपीट कर सात हजार रुपये लूट लिए। सुरेंद्र सिंह ने थाना दादों में तहरीर दे दी है। इन लूट की घटनाओं के बारे में इंस्पेक्टर वीआर दीक्षित ने बताया कि ये दोनों घटनाएं संदिग्ध हैं। यह मामला शराबियों का है। थाने में कोई लूट की तहरीर नहीं आई है।
कासिमपुर खुशीपुरा के माजरा नगला बंजारा में मामला मारपीट का लेकिन एक युवक ने 100 नंबर पर सूचना डेढ़ लाख रुपये लूटने की दे दी। इंस्पेक्टर वी आर दीक्षित का कहना है कि दो पक्षों में मामला मारपीट का था, लेकिन एक पक्ष ने अपनी दुकान से डेढ़ लाख रुपये लूटने की सूचना दी है। पुलिस बल के साथ वहां पहुंचा तो मामला मारपीट का निकला। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है।