फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर कारोबारी के बंद मकान से लाखों की चोरी

Thu, 21 Jun 2018 01:51 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
हार्डवेयर कारोबारी के बंद मकान से लाखों की चोरी - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
महानगर के कोतवाली इलाके के भुजपुरा टावर वाली गली के एक हार्डवेयर कारोबारी के घर से रात चोरों ने कीमती माल चोरी कर लिया। घटना को रात में उस समय अंजाम दिया, जब कारोबारी परिवार सहित बाहर गए थे और मकान पर ताला लगा हुआ था। जब सुबह पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो कारोबारी की सूचना दी, जिस पर वह रास्ते से ही वापस लौट आए।
विज्ञापन



भुजपुरा टावर वाली गली इब्राहिम नगर निवासी कारोबारी खलीउद्दीन परिवार के साथ मसूरी के लिए मंगलवार को ही घर से निकले थे। दिन में बदायूं की कलीयर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद वह आगे निकल गए। इसी बीच रात में चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व एक लाख 5 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

सुबह पड़ोसियों की सूचना पर वह वापस हो लिए और दोपहर में लौट आए। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें