फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा एक्सप्रेस से यात्री का हैंडबैग चोरी

Mon, 07 Mar 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
रीवा एक्‍सप्रेस में चाोरी - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
अलीगढ़। रीवा एक्सप्रेस में कानपुर स्टेशन के आउटर पर बदमाश यात्री का हैंड बैग चोरी कर ले गया। बैग में करीब एक लाख रुपये के जेवर, नगदी और जरूरी दस्तावेज थे। पीड़ित ने इस संबंध में जीआरपी में तहरीर दी। जीआरपी ने मुकदमा निल पर दर्ज करते हुए उसे कानपुर के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सतना (मध्य प्रदेश) बहादुरगंज निवासी विमल सिंह बघेल शनिवार को रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली के लिए चले थे। रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन कानपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर रुकी ही थी, तभी एक चोर ने खिड़की से हाथ डालकर सीट पर रखा उसका हैंडबैग चोरी कर लिया। हैंडबैग में छह हजार रुपये, सोने की चेन, दो अंगूठी, कान की बाली, चूड़ियां और सेलफोन था। पीड़ित कोच के गेट तक पहुंच पाता उससे पहले चोर आंखों से ओझल हो गया और ट्रेन भी चल दी। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी कोच कंडक्टर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें