अलीगढ़। सासनीगेट क्षेत्र के पला होली चौक स्थित एक घर का ताला तोड़कर बदमाश लाखों के जेवर व हजारों की नगदी चुरा ले गए। पला होली चौक निवासी हरवेन्द्र कुमार पुत्र रामबाबू के मकान का गत रात ताला तोड़कर बदमाश लाखों के जेवर व 20 हजार की नगदी चुरा ले गए। बुधवार सुबह जब जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।