अकराबाद। अलीगढ़ पला रोड के मुहल्ला मायापुरी निवासी 18 वर्षीय सचिन पुत्र त्रिलोकचंद्र बुधवार दोपहर को गोपी विजयगढ़ मार्ग स्थिति एक परीक्षा केन्द्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने बाइक से जा रहा था। उसने जैसे ही जीटी रोड स्थिति गांव लधौआ का नगला बख्शी पार किया, वैसे ही अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। मृतक के पिता त्रिलोकचंद ने बताया कि गोपी से विजयगढ़ रोड स्थिति आदर्श प्राथमिक विद्यालय में बना था। उसी में परीक्षा देने जा रहा था।