डिबाई (बुलंदशहर) के गांव अकबरपुर निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा आशू (13) उनके बहनोई पन्ना लाल निवासी शंकर विहार कॉलोनी क्वार्सी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था।
गुरुवार को आशू घर से बिना बताए चला गया, देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं भी पता नहीं चला, इस संबंध में शुक्रवार को छात्र के पिता ने थाना क्वार्सी में तहरीर दे दी है।