अलीगढ़। महानगर के गांधीपार्क के डोरी नगर निवासी युवक ने शिक्षा विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। बताया जाता है कि रकम हड़पने वाला युवक समाजवादी पार्टी का नेता है। जिसकी शिकायत एसएसपी दफ्तर में की गई है।मथुरा के गांव गंगाधर निवासी मनोज का आरोप है कि उसके रिश्तेदारे परिचित युवक ने शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इतना ही नहीं नौकरी के नाम पर 3.50 लाख रुपये भी ले लिए। मगर नौकरी नहीं लगवाई। नौकरी न लगने पर मनोज ने अलीगढ़ आकर उस युवक से शिकायत की तो उसने अपने को सपा नेता बताते हुए मनोज को जमकर हडकाया। जिसकी शिकायत एसएसपी दफ्तर में करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।