फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध पर सराफ को मारी गोली, गंभीर

Mon, 29 Jan 2018 02:14 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
गोली लगने से घायल सराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांधी पार्क थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर नौदेवी मंदिर के सामने रविवार की सुबह लूट का विरोध करने पर सराफ को दुकान में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान विरोध करने पर उसके नौकर के सिर में तमंचे की बट मारकर लहुलुहान कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश भागने लगे तो नौकर ने एक का पीछा कर उसका बैग छीन लिया। बैग में मिर्ची पाउडर मिला है। पुलिस सीसीटीवी में कैद हुए बदमाशों के हुलिया के आधार पर तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र के सरोज नगर निवासी कुलदीप वर्मा पुत्र ज्ञानचंद की नौदेवी मंदिर के निकट कुलदीप ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपनी दुकान पर पहुंचे। बताते हैं कि वह दुकान के अंदर पूजा कर रहे थे और नौकर हरिओम सफाई कर रहा था, तभी दो युवक दुकान में पहुंचे और अंगूठी दिखाने को बोला। उन्होंने अंगूठी दिखा दी तो युवकों को पसंद नहीं आई। तभी दो युवक और पहुंचे और पुन: अंगूठी दिखाने को कहा। इस पर कुलदीप को शक हुआ और उसने अंगूठी दिखाने से मना कर दिया। इस पर सराफ और युवकों के बीच विवाद हो गया। 

शक यकीन में बदला तो सराफ ने एक युवक को धक्का देकर दुकान से बाहर निकाल दिया। इस पर दूसरे ने तमंचा निकाल कर सराफ को उसे गोली मार दी। गोली उनके पेट में जा लगी। इस पर नौकर हरिओम ने विरोध किया तो उसके सिर में भी तमंचा की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। लूट में नाकाम होने पर सभी भागने लगे। हरिओम ने एक बदमाश का पीछा शुरू किया और कुछ दूरी पर जाकर उसका बैग पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसी बीच बैग की तनी टूट गई और बैग छोड़कर बदमाश भाग गया। बैग से मिर्ची पाउडर बरामद हुआ है। सूचना पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, कोल विधायक अनिल पाराशर पहुंच गए। इससे पहले स्थानीय लोगों ने घायल सराफ को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्जकर सीसीटीवी में कैद र्हुई बदमाशों की तस्वीर के आधार पर तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी के अनुसार जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। मॉडस अपरेंडी व सीसीटीवी के आधार पर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें