फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह पर काली पट्टी बांधकर संजू बजाज का प्रदर्शन   

Fri, 07 Feb 2020 02:18 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
नुमाइश बाबू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते संजू बजाज। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजू बजाज के नेतृत्व में देहली गेट पशु चिकित्सालय में नुमाइश प्रशासन के खिलाफ मुंह पर पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया गया। संजू बजाज ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर जिला प्रशासन के इशारे पर एसओ गांधीपार्क द्वारा लाठी चार्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि गुंडा एक्ट का भय दिखाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। सपा के शासन काल में आंदोलन के दौरान उनके ऊपर मुकदमे हुए थे। संगठन में रहते हुए सपा की नीतियों का विरोध किया था, जिसके चलते मुकदमे हुए। इधर, सपा नेता अर्जुन कुमार ने मुख्यमंत्री से दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।   
विज्ञापन



भवानी सिंह से विवेक एवं संजू की शिकायत
थाना देहली गेट क्षेत्र के इंदिरा नगर के बूथ 161 के अध्यक्ष दीपक बघेल ने महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत एवं हिंदू जागरण मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजू बजाज की शिकायत भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह से की है। दीपक बघेल का आरोप है कि विवेक सारस्वत एवं संजू बजाज उसके परिजनों को परेशान करने वाले उत्पाती युवकों को सजा दिलाने के बदले बचाव कर रहे हैं। उत्पाती युवक संजू बजाज का नाम लेकर कहते हैं कि वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। बूथ अध्यक्ष बघेल बृहस्पतिवार को भवानी सिंह से परिजनों के साथ मिले और शिकायत की। उनका कहना है कि विवेक सारस्वत एवं संजू बजाज चाहते हैं कि उत्पाती युवकों से उनका समझौता हो जाए। इस संबंध में पार्टी के नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। भाजपा महानगर कार्यालय का ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ गई है। इधर, पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पर एसपी क्राइम को भी 2 फरवरी की घटना की तहरीर दी है, जिसमें बहन से पानी भरते समय अभद्रता करने वाले युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है।


हिजामं नेता संजू बजाज को गुंडा एक्ट का नोटिस जारी
नुमाइश बाबू पीयूष साराभाई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता संजू बजाज अब कानूनी शिकंजे में क स गए हैं। संजू के खिलाफ एडीएम प्रशासन की कोर्ट से गुंडा एक्ट का नोटिस जारी किया गया है। 19 फरवरी सुनवाई के लिए नियत की गई है। 
विज्ञापन

संजू बजाज के खिलाफ कई थानों में एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इन सभी मुकदमों का ब्योरा डीएम को सौंप संजू के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई का अनुमोदन किया  है। इस पर एडीएम प्रशासन की कोर्ट से संजू को नोटिस जारी कर 19 फरवरी को अपना पक्ष रखने का समय दिया है। संजू के खिलाफ पुलिस ने पत्रावली बृहस्पतिवार को अचलताल पर नुमाइश प्रशासन का पुतला फूंकने के दौरान कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश में हुई झड़प के बाद डीएम को सौंपी है।


दुकान आवंटन को लेकर बनाया जा रहा दबाव
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व मथुरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश सैनी ने कहा कि नुमाइश प्रशासन पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता दुकान आवंटन को लेकर दबाव बना रहे हैं। अचल ताल पर आंदोलन के दौरान जिस प्रकार कार्यकर्ता पुलिस पर आक्रामक हुए उसे देखकर प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन व भाजपा सरकार से मांग की है कि ऐसे अपराधी किस्म के लोगों के खिलाफ  कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें