फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडौस के भोजताल आश्रम में डकैती

Thu, 25 Jun 2015 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव भोजपुर स्थित भोजताल आश्रम में मंगलवार देर रात दो दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पुजारियों को बंधक बनाकर पीटा और दानपात्र समेत करीब 2.5 लाख का माल लेकर फरार हो गए। आश्रम के महंत ने एक बदमाश को पहचानने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर पुलिस इसे चोरी की घटना बता रही है।
आश्रम के महंत दुर्गा गिरि ने बताया कि रात करीब 12 बजे दो दर्जन बदमाश आश्रम में घुस आए। उन्होंने हथियारों के बल पर दो घंटे तक जमकर लूटपाट की। पुजारियों को बांधकर डाल दिया। बदमाशों ने चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया जिनमें देशराज सिंह, उसकी पत्नी चंद्रवती, पुजारी देव गिरि व पुजारी रामलखन गिरि शामिल हैं। बदमाश आश्रम से दानपात्र, एक किलो चांदी के आभूषण, तीस हजार रुपये, एक साइकिल, एक इनवर्टर, कपड़े, चादर, 10 किलो के पीतल के कमंडल, तीन बोरी बर्तन आदि सामान लूटकर ले गए। महंत ने एक बदमाश को पहचान लेने का दावा किया है। बदमाश गांव रामपुर शाहपुर का बताया जा रहा है। उसका आश्रम में आना जाना था और कुछ दिन पहले उसकी एक पुजारी से कहासुनी भी हो गई थी। वह ठेकेदारी का काम करता है। महंत ने उस युवक के साथ-साथ अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नहीं मिला कोतवाल का फोन
महंत दुर्गागिरी ने बताया कि उन्होंने घटना के समय कोतवाल का सीयूजी नंबर मिलाया जो कि बंद था। इसके बाद उन्होंने बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह को फोन किया। विधायक ने कोतवाल के प्राइवेट नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी उन्हें दी।
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
दो घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान कोतवाल को बरौली विधायक द्वारा वारदात की सूचना मिली। बदमाशों के चले जाने के बाद मौके पर एक कांस्टेबल और एसआई ही पहुंचे। इस पर लोग भड़क गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। घटना को लेकर लोगाें में रोष है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें