फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान शोभायात्रा के दौरान बवाल

Sat, 20 Apr 2019 01:45 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
चंडौस में शोभायात्रा रोकने के विरोध में हंगामा करते आयोजक व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कस्बे के पंचायत घर वाली गली के सामने एक समुदाय का युवक आगे लेट गया। शोभायात्रा को आगे नहीं बढ़ने देने की चेतावनी देने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने शोभायात्रा रोकने वाले युवक को भगा दिया, जिस पर हंगामा शुरू हो गया। उधर, शोभायात्रा आयोजकों के साथ भाजपा एवं अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता समेत करीब 300 लोगों ने चंडौस कोतवाली घेर ली। चंडौस कोतवाल को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। धरना रात साढ़े 12 बजे समाप्त हो गया।

शोभायात्रा शाम पांच बजे शुरू हुई थी। बताते हैं कि शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे ‘मंदिर वहीं बनाएंगे...’ गाना चंडौस कोतवाल सीपी सिंह ने बंद करा दिया था। इससे आयोजक नाराज थे। तभी एक युवक ने शोभायात्रा के आगे लेटकर मामले को सांप्रदायिक रंग दे दिया। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा समेत करीब 300 लोगों ने कोतवाली को घेर लिया।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि चंडौस कोतवाल ने आरोपी को भगा दिया। चंडौस कोतवाल ने भाजपा सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बसपाई मानसिकता के भी हैं। धरना दे रहे लोगों की मांग थी कि एसओ चंडौस को तत्काल हटाया जाए। हालांकि पुलिस ने आरोपी को बाद में हिरासत में ले लिया है।

कोतवाल सीपी सिंह का कहना है कि विवाद न हो इसलिए गाना बंद कराया था। वहीं, देर रात एसपी सिटी अभिषेक कोतवाली आए। जय शर्मा ने एक प्रार्थना पत्र इन्हें सौंपकर एसओ चंडौस को यहां से हटाने की मांग की। एसपी सिटी ने कोतवाल के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के आदेश दे दिए हैं। देर रात फोर्स डटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें