फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या

Fri, 05 Aug 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 टप्पल थाना क्षेत्र के गांव सालपुर में गुरुवार की देर शाम ग्राम प्रधान के भाई पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में ग्राम प्रधान के भाई की मौत हो गई है जबकि एक ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हुआ है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


घटना के एक घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दौड़ा लिया। वायरलैस पर सूचना के बाद कई थानों की फोर्स गांव पहुंची जिसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया जा सका। सूचना मिलते ही गांव में पुलिस पहुंच गई थी।  घटना का कारण रंजिश बताई जा रही है।

हालांकि यह रंजिश ग्राम प्रधान की थी अथवा मृतक की यह समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका था। बताते हैं कि रात दस बजे के करीब ग्राम प्रधान करमवीर सिंह चौधरी के सबसे छोटे भाई हरेंद्र सिंह (30) पर घर से करीब 300 मीटर दूर ग्रामीण बैंक के सामने हमलावरों ने फायरिंग की।
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोलियाें की आवाज और चीखें सुनकर सो रहे लोग भयभीत होकर घरों के अंदर दुबक गए। हरेंद्र के शरीर में कई गोलियां लगी जबकि ग्रामीण राजकुमार पुत्र कैलाश की बांह में गोली लगी है। दोनों को लेकर परिजन अलीगढ़ मेडिकल  कालेज को भागे, लेकिन हरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। राजकु़मार को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें