फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर गर्भवती को पटका, गर्भपात

Fri, 03 Nov 2017 01:44 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर सो रही युवती को बुरी नीयत से एक युवक ने दबोच लिया। वह युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध कर शोर मचाया तो आरोपी युवक ने महिला को उठाकर पटक दिया।
विज्ञापन


तीन माह की गर्भवती युवती का इससे गर्भपात हो गया। उसने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते हुए पीड़िता को थाने से टरका दिया। थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह घर पर अकेली थी।

दो दिन पहले सोते समय गांव का एक युवक घर में घुस आया और उसे दबोच लिया। उसकी आंख खुल गई। इस बीच आरोपी युवक उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवती के अनुसार उसने विरोध करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे उठा उठाकर कई बार जमीन पर पटका, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद धमकी देते हुए वह भाग निकला। उसने दिल्ली में अपने पति को जानकारी दी। पति के आने पर वह गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी, जहां थाना पुलिस ने टरकाकर वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें