फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम पर हमला..पथराव-फायरिंग

Sat, 17 Dec 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से शराब तस्करी के लिए कुख्यात टप्पल क्षेत्र में शराब तस्करों हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शुक्रवार दुपहर आबकारी टीम पर हमला बोल दिया गया। घटना इलाके के गांव छजूपुर में टीम ने सटीक सूचना पर सफेद रंग की सैंट्रो कार रोकी तो टीम पर पथराव करते हुए हवाई फायरिंग तक कर दी और मारपीट तक की गई। 
विज्ञापन


जैसे-तैसे टीम में मौजूद सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस हमले में आबकारी टीम की गाड़ी का पिछला शीशा तक टूट गया। खास बात है कि इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी और इंस्पेक्टर टप्पल दोनों ने अनभिज्ञता जताई है। हालांकि टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर ने थाने में तहरीर देने की बात कही है।

आबकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मुखबिर से सूचना मिली कि टप्पल की ओर से सफेद रंग की एक सैंट्रो कार में अवैध रूप से हरियाणा से शराब भरकर लाई जा रही है। इस पर वह पांच सिपाहियों के साथ गाड़ी से जट्टारी की ओर रवाना हुए। 
विज्ञापन


अलीगढ़-पलवल रोड पर गांव छजूपुर के पास बताई गई कार खड़ी नजर आई। आबकारी टीम के गाड़ी से उतरने से पहले ही बाइक सवारों ने टीम को घेर लिया और सीधा फायर झोंक दिया। इस पर आबकारी टीम की गाड़ी पीछे हटी तभी दबंग तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया। गाड़ी में ही सवार लोगों से मारपीट तक की गई।

जैसे तैसे गाड़ी मोड़कर टीम वापस लौटी, लेकिन पत्थर लगने से गाड़ी के शीशे टूट गए। बताया गया है कि जिन लोगों ने टीम पर हमला बोला है, वह इलाके के पेशेवर शराब तस्कर हैं। इलाके में लंबे समय से हरियाणा एवं राजस्‍थान से शराब तस्करी कर लाई जा रही है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर टप्पल राजीव यादव का कहना है कि न तो दबिश देने से पहले उन्हें किसी टीम ने सूचना दी और न देर शाम तक इस तरह की कोई सूचना उन्हें मिली है। वह दिन भर थाने पर ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें