फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दुष्कर्म की कोशिश में युवती की हत्या

Sun, 14 Jan 2018 01:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट इलाके में शुक्रवार आधी रात को पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती संग दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर जहर की गोली खिलाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि शोर शराबे पर परिजन जाग गए और आरोपी पड़ोसी की मदद से युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। मगर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने युवती के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जांच में मसला प्रेम संबंधों का भी उजागर हो रहा है।
विज्ञापन


सासनी गेट इलाके में एक परिवार में तीन बहनें अपने बुजुर्ग बीमार बाबा के साथ घर में रहती हैं। उनके मां-पिता व भाई किसी मामले में लंबे समय से जेल में हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे दो छोटी बहनें एक कमरे में थीं, जबकि बड़ी बहन (19) दूसरे कमरे में सोयी हुई थी। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी युवक दीपक पुत्र खचेरमल घर में घुस आया और अकेले कमरे में सो रही बड़ी बहन संग उसने दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान विरोध पर शोर मचा तो दोनों छोटी बहनें जाग गईं और उन्होंने मदद के लिए मोहल्ले के एक अन्य युवक लोकेश को बुला लिया।

इस पर पकड़े जाने के भय से आरोपी ने जबरन युवती के मुंह में जहर की गोली डाल दी। इसे खाते ही वह बेहोश हो गई। इसी बीच बहनें व पड़ोसी आ गया तो आरोपी घिर गया। बाद में युवती की हालत बिगड़ने पर दीपक व लोकेश सासनी गेट स्थित एक नर्सिंग होम ले गए। वहां से मना करने पर जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि दीपक उसकी लाश को वहीं छोड़कर भाग गया। बाद में लोकेश की सूचना पर दोनों छोटी बहनें सासनी गेट थाने पहुंचीं। वहां से मिली सूचना पर पुलिस हरकत में आई और शव कब्जे में लिया। जानकारी मिलने पर पास के ही मोहल्ले में ही रहने वाले युवतियों के चाचा आ गए। चाचा की तहरीर पर सासनी गेट पुलिस ने युवक दीपक पर दुष्कर्म की कोशिश और जहर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं इलाका पुलिस के अनुसार रात में ही प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में प्रेम संबंध स्वीकार किया है। आरोपी का कहना है कि दोनों को मिलते हुए बहनों ने देख लिया था। इसके बाद उसने आत्मग्लानि में युवती ने जहर खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें