फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या पर क्वार्सी में बवाल

Wed, 07 Oct 2015 01:30 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर की हत्या पर क्वार्सी में बवालअलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर के क्वार्सी बाईपास इलाके में दूसरे दिन भी एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया। दोस्तों में पखवाड़े भर पहले हुए झगड़े को लेकर मंगलवार को एक मजदूर की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज नहीं देने का आरोप लगा हंगामा किया और एएमयू सुरक्षा कर्मियाें की पिटाई कर दी। इसके बाद भी लोग शांत नहीं हुए और हत्या के एक आरोपी के दो मकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुुई है। एसएसपी सहित कई थानों की फोर्स ने मौके का निरीक्षण किया।नगला मल्लाह क्वार्सी निवासी राम अवतार (25) पुत्र ऊदल सिंह पेशे से पीओपी की मजदूरी करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटे रामअवतार की पत्नी ओमवती के अलावा घर में दो साल की बेटी है। बड़े भाई पप्पन के अनुसार, 18 सितंबर को रामअवतार का गांव के ही कुछ दोस्तों से झगड़ा हो गया था। इसमें रामअवतार व जवाहर को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा भी था। तब से उनके बीच विवाद चल रहा था। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह नौ बजे जब रामअवतार घर पर था, राशिद व नीरू उसे घूमने चलनेके बहाने घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद दुपहर करीब 12:30 बजे उसे क्वार्सी बाईपास पर कनपटी पर गोली मार कर भाग गए।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें