फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु कारोबारियों को अगवा कर लूटपाट

Tue, 02 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 दादों से पशु खरीदकर मीट फैक्ट्री ला रहे मैक्स सवार पशु कारोबारियों को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लाखों रुपये कीमत के पशु लूट लिए। उन्हें हाथ-पैर बांधकर महरावल के पास सड़क किनारे फेंक दिया। घटना के बाद किसी तरह पीड़ित कारोबारी थाने पहुंचे। मगर सीमा विवाद के नाम पर उन्हें पुलिस ने टहला दिया। इस मामले में सोमवार को पीड़ितों ने एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत की।
विज्ञापन


दादों निवासी पशु कारोबारी परवेज अहमद रविवार की शाम दादों से पांच पशु खरीदकर मैक्स गाड़ी में लोधा इलाके की मीट फैक्ट्री ला रहा था। मैक्स को रमेश चला रहा था। बताते हैं कि देर रात वे जब गांधीपार्क के कमालुपर रोड पर पहुंचते तो लाल रंग की कार में सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर मैक्स को रोक लिया।

फिर दो बदमाश कार से उतरे और हथियार के बल पर रमेश और परेवज के हाथ-पैर बांध कर कार में डाल लिया। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस बीच दो बदमाश पशुओं से भरी मैैक्स लेकर फरार हो गए। जबकि आधी रात तक  दोनों को कार में घुमाने के बाद महरावल के पास सड़क किनारे फेंककर बाकी बदमाश भी भाग गए। लूटे गए पशुओं की कीमत डेढ़ लाख रुपये के करीब बताई गई है।
विज्ञापन


तड़के किसी तरह हाथ-पैर खोलकर जब दोनों गभाना थाने पहुंचे तो वहां के पुलिस कर्मियों ने उन्हें घटना स्थल गांधीपार्क बताकर चलता कर दिया। न्याय न मिलने पर पीड़ित कारोबारी कोल विधायक हाजी जमीरउल्लाह खां के साथ एसएसपी लव कुमार से मिले और आपबीती सुनाई। उन्होंनेे मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर गांधीपार्क कोमल सिंह को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें